Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपलायन आयोग का पलायन होने पर धस्माना ने सीएम को पत्र लिखा

पलायन आयोग का पलायन होने पर धस्माना ने सीएम को पत्र लिखा


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने भाजपा सरकार पर गढ़वाल मण्डल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने का डंका पीटने वाली भाजपा सरकार अपने द्वारा बनाये गये पलायन आयोग का पलायन रोकने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी से लगभग एक दर्जन मण्डलीय कार्यालय देहरादून एवं अन्य स्थानो पर स्थानान्तरित हो चुके हैं।

पौडी से विभिन्न विभागों के मुख्यालय स्थानान्तरित होने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन के कारणों व पलायन रोकने के लिए समाधान खोजने हेतु आपके द्वारा गठित पलायन आयोग का मुख्यालय जिसका आपने विधिवत पौडी में उद्घाटन किया था, पौडी से स्थानान्तरित कर देहरादून के सहस्रधारा में स्थापित कर दिया गया है।

पौडी से ग्राम्य विकास का मण्डलीय कार्यालय, प्राविधिक एवं तकनीकी षिक्षा का कार्यालय, पर्यटन विभाग के साहसिक खेल का कार्यालय, जनगणना एवं सांख्यिकी विभाग, उप निबन्धक सहकारिता कार्यालय, कृशि निदेषालय तथा पर्वतीय उद्योग निदेषालय भी पौडी से अन्यत्र स्थानान्तरित कर दिये गये हैं। पौडी गढ़वाल मण्डल का मण्डलीय मुख्यालय है, जहां मण्डल के आयुक्त एवं पुलिस उप महानिरीक्षक का कार्यालय स्थित है, किन्तु यह भी खेद का विशय है कि मण्डलीय कमिष्नर एवं पुलिस के उप महानिरीक्षक शायद ही महीने में एक दिन पौडी कार्यालयों में बैठते हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments