Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरझंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा का शुभारंभ किया

झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा का शुभारंभ किया


देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को उड़ान योजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून से पंतनगर हवाई सेवा का फ्लैग-ऑफ कर शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उड़ान योजना से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को सुविधा के साथ उनके समय की भी बचत होगी। यह सेवा गढ़वाल व कुमांऊ के बीच कनेक्टीवीटी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रान्ट एअरपोर्ट सहित पंत नगर, चिन्यालीसौड, नैनीसैनी व गौचर व चैखुटिया में भी हवाई पटटी तैयार कर उनका विस्तार किया जायेगा। सामरिक दृष्टि से सीमांत राज्य होने के नाते राज्य में हवाई पट्टियों के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments