Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबेटी के मर्डर की गुत्थी में उलझा पिता, लगा रहा न्याय की...

बेटी के मर्डर की गुत्थी में उलझा पिता, लगा रहा न्याय की गुहार


देहरादून। संवाददाता। केन्द्र व राज्य सरकार जहां नारा दे रही है कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं वहीं राज्य सरकार पिछले पांच वर्षो से एक बेटी की हत्या का खुलासा नहीं कर पायी है व पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सका है।

यह बात आज प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लाखामण्डल निवासी पीड़ित पिता श्याम दत्त जोशी ने कही। उन्होने कहा कि मेरी पुत्री प्रियंका जोशी की हत्या 28 फरवरी 2013 को देहरादून स्थित विजय पार्क में हुई थी। जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से भी न्याय दिलाने की गुहार लगायी गयी थी। उन्होने कहा कि इतने पर भी पीड़ित परिवार को आज तक न्याय नहीं मिला और उसके हत्यारे खुलेआम घूम रहे है। उन्होने बताया कि बेटी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार मानसिक रूप से व्यथित हो चुका है। उन्होने निवेदन किया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में मदद की जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments