Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसम दृष्टि एक हजार जरूरतमंद लोगों को देगी घर

सम दृष्टि एक हजार जरूरतमंद लोगों को देगी घर

प्राकृतिक आपदा रहित होंगे घर, अमेरिकी संस्था कर रही सहयोग


देहरादून। संवाददाता। यदि आप आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर हैं और आपके पास रहने के लिए अपना घर नहीं है, तो आपकी चिंता दूर होने वाली है। सम दृष्टि समाजिक संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए एक हजार घरों का निर्माण करवाने जा रही है। इन घरों की खास बात यह है कि यह निःशुल्क दिए जाएंगे। जो पूरी तरह से आपदा से सुरक्षित होंगे। निर्माण में अमेरिका की गुड अर्थ ग्लोबल अर्थबैग तकनीक का प्रयोग किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

सोमवार को प्रेसक्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सम दृष्टि के सीईओं मिस मया सेठ ने बताया कि संस्था देश के गरीब लोगों को आपदा रहित घर मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है। इन घरों की खास बात यह है कि यह कम लागत से तैयार किए जाएंगे। मुख्य अतिथि मेयर गामा ने कहा कि संस्था की यह पहल सराहनीय है। पहले चरण में पौड़ी के खिर्सू ब्लॉक में निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। साथ ही रूद्रप्रयाग में भी संस्था द्वारा घर बनाये जायेंगे। जो आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मजबूती प्रदान करेगा। बताया कि अर्थबैग बिल्डिंग्स आम स्ट्रक्चर की तुलना में मजबूत होता है। जिसका निर्माण सरलता से किया जा सकता है। इस मौके पर साक्षी उनियाल, राज छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में समदृष्टि- सम दृष्टि एजुकेशन सोसायटी के तार पर भी काम कर रही है। जिसके 18 राज्यों में संस्थान हैं, इनके अंतर्गत 125 से अधिक वोकेशनल और स्किल ट्रेनिंग सेंटर्स है। संस्था स्क्लि, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट कोर्सेज स अन्य कॉर्पोरेट डवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओं ओर युवाओं को मजबूती देने का काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments