Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनव्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बेरोजगारों का सचिवालय कूच

व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बेरोजगारों का सचिवालय कूच

देहरादून। स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की वर्षवार नियुक्ति जारी को लेकर बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन से जुड़े प्रशिक्षितों ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। इससे पहले, बेरोजगारों ने चेताया कि उत्तराखंड सरकार यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सोमवार सुबह से ही बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन बैनर तले भारी संख्या में बेरोजगार धरना स्थल में जुटने लगे। बेरोजगारों ने सरकार के खिलाफ सचिवालय तक जुलूस निकाला। देहरादून पुलिस ने सेंट जोसेफ्स स्कूल से पहले बेरिकेड लगाकर प्रशिक्षितों को रोक दिया। आक्रोशित बेरोजगार वहीं धरने पर बैठ गए और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों के निस्तारण के लिए कार्रवाई करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments