Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनगदी के साथ छह जुआरी गिरफ्तार

नगदी के साथ छह जुआरी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे छह जुआरियों को पुलिस ने देर रात हजारों की नगदी व ताश की गड्डी सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात कोतवाली विकासनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर कुछ जुआरी जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान बदामावाला चायबाग की घेराबंदी कर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 4100 रूपये व ताश की गड्डी बरामद की। पूछताछ में उन्होने अपना नाम रिंकु, सुनील कुमार, विशाल, रोहित कुमार, बाबी व राजेन्द्र प्रसाद निवासी विकासनगर बताया। पुलिस ने सभी को जुआ अधिनियम में तहत गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments