Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचोरी के पांच वाहनों सहित एक गिरफ्तार

चोरी के पांच वाहनों सहित एक गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश करते हुए एक वाहन चोर को चोरी के पांच वाहनों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का चोर है जो पहले भी चोरी के कई मामलों में जेल की हवा खा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात शहर कोतवाल एस.एस.नेगी के नेतृत्व में धारा चौकी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर किस्म का दुपहिया वाहन चोर चोरी के दुपहिया वाहन सहित आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पथरियापीर क्षेत्र में घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस को एक्टिवा सवार एक संदिग्ध आता हुआ दिखायी दिया।

पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह एक्टिवा मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोचा गया। वाहन के कागजात मांगने पर वह पुलिस को टहलाने का प्रयास करने लगा। कड़ी पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह वाहन चोर है और उक्त वाहन चोरी का है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के चार और अन्य दुपहिया वाहन बरामद किये। वाहन चोर का नाम जाली प्रकाश निवासी चुख्खुवाला बताया गया है जो पहले भी चोरी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। वाहन चोर को दबोचने वाली पुलिस टीम में धारा चौकी प्रभारी कुलदीप पंत, आरक्षी मुकेश बंग्वाल, विनोद बचकोटी व सुमन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments