Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरस्थानीय बेरोजगारों के पक्ष में अध्यादेश न लाने पर सरकार का विरोध

स्थानीय बेरोजगारों के पक्ष में अध्यादेश न लाने पर सरकार का विरोध


देहरादून। संवाददाता। कैबिनेट द्वारा समूह ’ग’ पर स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने हेतु अध्यादेश लाने की मांग पर कोई भी निर्णय न लेने व आगामी विधानमंडल सत्र गैरसैंण के बजाय पुनः दून में कराने के कैबिनेट के निर्णय पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ व गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आज बडी संख्या में बेरोजगार युवा और गैरसैंण अभियानकर्मी परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए।

आक्रोशित भीड़ वहां से नारेबाजी करते हुए लैंसडोन चौक पर पहुंची। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कैबिनेट व सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके प्रदीप कुकरेती, बॉबी पंवार, अनूज रावत, अमित सजवाण वीरेंद्र सक्लानी, मोहन रावत, जितेंद्र नेगी सुदेश सिंह, राकेश नौटियाल, राजेश पाँथरी व सूलोचना भट्ट व राधा तिवारी, कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments