Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधवैल्डिंग की दुकान में चोरी करने वाला माल सहित गिरफ्तार

वैल्डिंग की दुकान में चोरी करने वाला माल सहित गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। रायपुर थाना पुलिस ने वैल्डिंग की दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए मात्र कुछ घंटों में ही चोरी के माल सहित चोर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज भगत सिंह कालोनी निवासी महताब अली ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी आमवाला तपोवन रोड पर वैल्डिंग की दुकान है। जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त चोरी को अंजाम देने वाला चोर एक बार फिर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह सकपकाने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शहदाब पुत्र इदरीश निवासी वाणी विहार रायपुर बताते हुए उक्त चोरी में अपना हाथ होना कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की वैल्डिंग मशीन, दो गै्रन्डर, एक कटर मशीन व एक हथौड़ा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments