Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 14 जनवरी को

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 14 जनवरी को

देहरादून।संवाददाता। हमारे संवाददाता। भगवान जगन्नाथ की 19 वी प्राचीन रथयात्रा 14 जनवरी को निकाली जाएगी। इस दौरान मोक्ष योग सेंटर की ओर से कत्थक और गढ़वाली नृत्य पर योगा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।

शनिवार को प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए जगन्नाथ मंदिर सामिति मुख्य ट्रस्टी रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस साल भी परेड ग्राउंड से रथयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर, पल्टन बाज़ार, धामावाला से प्रिंस चौक होते हुए हरिद्वार रोड स्थित राधाकृष्ण वेडिंग पॉइंड में सम्पन्न होगी। रथ यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक गणेश जोशी, खजान दास भी शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में पर ट्रस्टी रविन्द्र गुप्ता, अजय गोयल, सुशील मग्गो, अजय भटनागर, संजय भटनागर, डॉक्टर अखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments