Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसट्टा पर्ची के साथ सटोरी गिरफ्तार

सट्टा पर्ची के साथ सटोरी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। सट्टे का कारोबार कर रहे एक सटोरियें को पुलिस ने कल देर रात सट्टा पर्ची व हजारों की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक व्यक्ति सट्टे का कारोबार कर रहा है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान लखनवाला से एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से सट्टा पर्ची व दो हजार की नगदी बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू निवासी लखनवाला बताया। पुलिस ने उसे सम्ब्न्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments