Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकार्यवाही की मांग को लेकर भगवा रक्षक दल ने डीजीपी को ज्ञापन...

कार्यवाही की मांग को लेकर भगवा रक्षक दल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा


देहरादून। संवाददाता। मसूरी रोड स्थित बोर्डिंग स्कूल प्रकरण में उचित कार्यवाही की मांग को लेकर आज भगवा रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि उक्त बोर्डिंग स्कूल में लम्बे समय से कक्षा नौ में पढने वाली एक छात्रा का शारीरिक शोषण स्विमिंग ट्रेनर द्वारा किया जा रहा था। जिसका पता चलने पर स्कूल प्रशासन द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अभिभावकों द्वारा कड़ा विरोध जताने पर मामले में उक्त ट्रेनर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

बताया कि अभिभावकों व भगवा रक्षा दल का मानना है कि उक्त मामले में प्रिंसीपल व स्कूल मैनेजमैंट पूरी तरह से दोषी है। जिनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित, मुकेश चंदोला, विक्रम सिंह राणा सहित कई लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments