Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविधायक जोशी ने अटल आयुष्मान योजना के शिविर का उद्घाटन किया

विधायक जोशी ने अटल आयुष्मान योजना के शिविर का उद्घाटन किया


देहरादून। संवाददाता। विजय कालोनी में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने आज अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के शिविर का उद्घाटन किया। उन्होनें कहा कि राज्य में अब तक 3 लाख से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं और 350 से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूगार्मी सोच के चलते राज्यवासियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। कहा कि यह योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है जिसमें देश के करोड़ों लोगों को समायोजित किया गया है। इस योजना के शिविर प्रत्येक वार्ड में लगाये जा रहे हैं ताकि अधिकाधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बन सकें और उनके काम आ सकें।

पथरिया पीर स्थित सामुदायिक भवन में पार्षद सत्येन्द्र नाथ की पहल पर आयोजित कैम्प में लगभग 400 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाये गये। यह कैम्प 15 जनवरी को इसी स्थान पर दुबारा लगाया जाऐगा। इस अवसर पर पार्षद सत्येन्द्र नाथ, मोहन बहुगुणा, ओमी, मंसूर खान, कोस्तुभ पंत, प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments