Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमोदी और शाह इस महीने आ सकते हैं उत्तराखण्ड, लोकसभा सीटों पर...

मोदी और शाह इस महीने आ सकते हैं उत्तराखण्ड, लोकसभा सीटों पर रहेगी नजर


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फिर से फहराने के लिए बीजेपी ने सीक्रेट गेम प्लान तैयार किया है। इस सीक्रेट गेम प्लान को अंजाम तक पहुंचाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। बीजेपी की इस अचूक रणनीति के तहत फरवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च माह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। यही नहीं, पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम भी राज्य में तय किए जा रहे हैं।

भाजपा की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेकर देहरादून लौटे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह संकेत दिए।राष्ट्रीय कार्यसमिति से भाग लेकर लौटे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद मार्च में प्रधानमंत्री यहां आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments