Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमोदी लहर का महागठबंधन कोई मुकाबला नहीं कर सकताः तीरथ सिंह

मोदी लहर का महागठबंधन कोई मुकाबला नहीं कर सकताः तीरथ सिंह


ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल राज्य के चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल व उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों की सभी सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी लहर का महागठबंधन कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।

मुनिकीरेती स्थित क्रांति चैक पर भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। कांग्रेस का इस चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री के विरुद्ध अन्य दलों का गठबंधन बन रहा है, उसका भी चुनाव में कुछ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

देश की जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया है और वह एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। इस मौके पर राकेश संगर, प्रदीप बड़ोला, नलीनी भट्ट, बीना गौड, सुमन थलवाल, जय प्रकाश कोठारी, दिनेश कोठियाल, राजेश भट्ट, सरोज भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments