Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबजरंग दल ने धूमधाम से मनाया मकर सक्रांति पर्व

बजरंग दल ने धूमधाम से मनाया मकर सक्रांति पर्व


देहरादून। संवाददाता। मकर सक्रांति व उत्तारयणी कौतिक का पावन पर्व आज बजरंग दल की ओर से अम्बेडकर पार्क घंटाघर पर सूर्य अराधना, हनुमान चालिसा पाठ कर भव्यता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्षद संतोख सिंह नागपाल व भारत द्वारा दीप प्रज्वलित कर सूर्य पूजन मंत्रो का सामूहिक उच्चारण कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसके उपरान्त खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया और हजारों लोगो ने खिचड़ी का प्रसाद खाकर मकर संक्राति के पर्व को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में विभाग संयोजक बजरंग दल विकास वर्मा, महानगर संयोजक संजीव बालियान , श्याम शर्मा ,हरीश कोहली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments