Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस प्रदेश भर में निकलेगी परिवर्तन यात्रा - धस्माना

कांग्रेस प्रदेश भर में निकलेगी परिवर्तन यात्रा – धस्माना


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में केंद्र सरकार के पांच साल के कार्यकालव राज्य की भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल की विफलताओ जनता से किये गये वादे नोट बन्दी व जी एस टी से आर्थिक रूप से पड़े प्रभाव ,काला धन, आतंकवाद जैसे मुद्दों को रोकने के बड़े बड़े दावे जुमले साबित हुये है। राज्य सरकार की बदहाल होती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता के पास जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में पांच चरणों मे परिवर्तन यात्रा निकाली जायेगी ।जिसकी शुरुआत 21 जनवरी कोहनोल से महासू देवता के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की जायेगी जो त्यूणी,पुरोला, नौ गांव,बड़कोट,चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी,लम्बगांव से होकर 25 को मुनि की रेती में समापन हो जायेगा । दूसरा चरण पौड़ी, श्रीनगर,रुद्रप्रयाग,कोटद्वार में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments