Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसचिवालय और जिलों में कुछ अफसरों के तबादले हुए

सचिवालय और जिलों में कुछ अफसरों के तबादले हुए


देहरादून। संवाददाता। सचिवालय व जिला स्तर पर कुछ अफसरों के तबादले का शासनदेश जारी हो चुका है। जिसके तहत भूपाल सिंह मनराल से शहरी विकास विभाग वापस लेकर चंद्रेश यादव को शहरी विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है। जबकी आंनद स्वरूप को कर्मिक अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून मनुज गोयल को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। मयूर दीक्षित को सीडीओं अल्मोड़ा से हटाकर ऊधमसिंहनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अभिषेक रोहिल्ला देहरादून के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर आसीन हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments