Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरजमीनी धोखाधड़ी से बचने के लिए आईजी ने दिए दिशा-निर्देश

जमीनी धोखाधड़ी से बचने के लिए आईजी ने दिए दिशा-निर्देश


देहरादून। संवाददाता। उत्तऱाखंड में बढ़ रहे ज़मीनी धोखाधड़ी के मामलों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ृआई जी गढ़वाल अजय रौतेला ने ज़मीन ख़रीदने वालों के लिए धोखाधड़ी से बचने की महत्वपूर्ण दिशा र्निदेश जारी किये हैं। आईजी गढ़वाल और एसआईटी भूमि प्रभारी का कहना है की बढ़ते ज़मीनी धोखाधड़ी के मामलों में लोगों में जानकारी का अभाव होना पाया गया है। ज़मीन ख़रीदने से पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं को जांच कर ही भूमि ख़रीदें ताकि धोकाधड़ी से बचा जा सके।

आईजी गढ़वाल ने भूमि ख़रीदने के लिए महत्वपूर्ण दिशा र्निदेश जारी किये हैं। रौतेला ने कहा की भूमि ख़रीद के वक़्त जानकारी रखने वालों से फर्द खसरा नंबर अच्छे से जांच लें। साथ ही पैसो का भुगतान कैश न करके चैक के माध्यम से करें औऱ पॉवर ऑफ अटॉर्नी के विषय में मूल मालिक से बात करें। आईजी ने कहा की अगर इन सब बातों पर ध्य़ान दिया जाए तो ज़मीनी धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments