Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदो दिसवीय सेना मेला का शुभारंभः इंडियन आर्मी के रणबांकुरो ने आतंकियों...

दो दिसवीय सेना मेला का शुभारंभः इंडियन आर्मी के रणबांकुरो ने आतंकियों को चटाई धूल


देहरादून। शुक्रवार से गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित दो दिसवीय सेना मेला के पहले दिन दर्शकों को सेना ने एक डेमो दिखाया। इस डेमो के माध्यम से सेना ने दर्शकों को यह बताया कि वह विषम परिस्थितियों में आतंकियों से किस प्रकार लड़ते हुए उन्हें ढेर करते हैं। सेना मेला का शुभारंभ शुक्रवार सुबह दस बजे हुआ। इससे पहले, सेना के जवानों ने मेले की तैयारी की।

जसवंत सिंह ग्राउंड में सेना के जवान पहुंचे। यहां जवानों ने ग्राउंड की सफाई की। इसके बाद हथियारों की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाने का काम किया। वहीं, दूसरी ओर मेले में खुखरी सहित अन्य डांस ने जवानों को मंत्र मुग्ध किया। बता दें कि युवा वर्ग में सेना के प्रति आकर्षण पैदा करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए सेना द्वारा हर वर्ष सेना मेले का आयोजन किया जाता है। युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित करने का यह अच्छा तरीका है। मेले में अत्याधुनिक तोप, टैंक व छोटे हथियारों के साथ ही रडार संचार प्रणाली भी प्रदर्शित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments