Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभारतीय मजदूर संघ की वार्षिक स्मारिका श्रम संकल्प का विमोचन

भारतीय मजदूर संघ की वार्षिक स्मारिका श्रम संकल्प का विमोचन

देहरादून। संवाददाता।भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड की वार्षिक स्मारिका श्रम संकल्प 2018 का विमोचन आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रेस कोर्स स्थित ऑफिसर ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष एवम भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। भारतीय मज़दूर संघ, उत्तराखंड द्वारा अग्रवाल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के शुरुवात में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने स्मारिका की भूमिका रखते हुए कहा कि श्रम संकल्प के माध्यम से राष्ट्रवादी विचार को श्रम क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य कर रहा है,“देश के हित मे करेंगे काम ,काम के लेंगे पूरे दाम“इस नारे को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य भी मजदूर संघ कर रहा है।स्मारिका के द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों को भी सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड की वार्षिक स्मारिका ’श्रम संकल्प 2018’ के विमोचन अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रम संकल्प पत्रिका में श्रम जगत मैं भारतीय मजदूर संघ की भूमिका पर अनेको महत्वपूर्ण लेखों के समावेश आम जनमानस के लिए सार्थक सिद्ध होंगे।

अग्रवाल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने हमेशा मजदूरों के हितों के साथ ही देश व उद्योगों के विकास का समन्वय बनाया है, उद्योग विकसित होंगे, तो मजदूरों का भी विकास होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व देश के विकास में जितना योगदान सरकार व प्रशासनिक तंत्र का होता है उससे ज्यादा भूमिका मजदूरों की होती है तथा यह संगठन उन्हीं मजदूरों के हितों की बात करता है, और इसी कारण आज यह देश का एकमात्र मजदूरों का वृहद संगठन है। अग्रवाल ने कहा कि प्रबंधन एवं श्रमिक एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं, इसमें कोई भी पहिया ठीक नहीं रहेगा तो उद्योगों का हित नहीं हो सकेगा।अधिकारों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। संघर्ष से ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष माननीय ऋषिपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलजुलकर संगठन में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाये तथा श्रमिको की समस्याओ को जोरशोर से उठाए , प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल राठी, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी, प्रदेश अध्यक्ष मिशन मोदी डी एस रावत,विश्व संवाद केंद्र के निदेशक विजय कुमार, जिला मंत्री पंकज शर्मा, ललितेश विश्वकर्मा, रेनू नेगी,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव विश्नोई, मंत्री गंगा गुप्ता,धीरेंद्र त्यागी,गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष पुरोहित, प्रोफेसर अनिल पाल ,प्रदीप कुमार ,सुनील गुप्ता जी,अंशुल चावल,सोनू सरदार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments