Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत


देहरादून। संवाददाता। सड़क दुर्घटना में आज सुबह ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जंहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना नेहरूकालोनी पुलिस को सूचना मिली कि जोगीवाला चौक पर स्कूटी सवार एक महिला ट्रक की चपेट में आ गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां दौराने उपचार उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान सावित्री देवी पत्नी जगदीश सिंह पुण्डीर निवासी बालावाला के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि आज सुबह मृतक महिला अपनी पुत्री मृणाल पुण्डीर के साथ स्कूटी में पीछे बैठकर किसी काम से देहरादून आ रही थी इस दौरान जोगीवाला चौक पर ट्रक(यूके08सीएकृ1808) की चपेट में आ गयी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। बहरहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments