Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरलच्छीवाला में अटल आयुष्मान योजना कैंप आयोजित

लच्छीवाला में अटल आयुष्मान योजना कैंप आयोजित


देहरादून। संवाददाता। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत लच्छीवाला में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 105 स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का लाभ उठाया।

रविवार सुबह लच्छीवाला स्थित प्राथमिक विघालय प्रांगण में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। स्थानीय सभासद मनीष धीमान के नेतृत्व में आयोजित कैंप में लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड बांटे गये। इस अवसर पर सभासद मनीष धीमान ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। साथ ही क्षेत्र में जन सुविधा के लिए कैंप आयोजित किया गया है। कैंप में 100 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है। कहा कि जनहित के लिए भविष्य में इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया जाता रहेगा। इस अवसर पर प्रशांत उनियाल, देवराज सामन, लक्ष्मण नेवार, सुषमा, नीरज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments