Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत

कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा का देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत


देहरादून। संवाददाता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से शुरू की गयी युवा क्रांति यात्रा के आज देहरादन पहुचने पर हरिद्वार रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

युवा क्रांति यात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं के साथ बड़ा धोखा किया है। सत्ता में आने से पूर्व उन्होने दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन अब भाजपा के नेता युवाओं को चाय और पकोड़े बेचने की सलाह देकर उनका उपहास बना रहे है। उन्होने कहा कि अब देश का युवा स्वंय को ठगा ही महसूस कर रहा है। उन्होने राहुल गांधी द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय विचारधारा से जोड़ने के लिए देश भर के युवाओं में जागरूकता लाने का काम किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की यह युवा क्रांति यात्रा जो कन्या कुमारी से शुरू होकर पूरे देश के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गयी उनके उत्तराखण्ड आगमन पर हम उसका भव्य स्वागत करते है।

इस अवसर पर इस यात्रा में शामिल युवाओं का फूल मालांए पहना कर भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा की कुनीतियों व कूटनीतियों का जवाब देने के लिए युवाओं को एकजुट होने की जरूरत है। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शूरवीर सजवाण, सूर्यकांत धस्माना सहित अनेक लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments