Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनेताजी की 122वीं वर्षगाठ पर श्रद्धसुमन अर्पित किए

नेताजी की 122वीं वर्षगाठ पर श्रद्धसुमन अर्पित किए

देहरादून। संवाददाता। हिन्दुस्तान की आजादी के योद्धा ’आजाद हिंद फौज’ के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस् के जन्मदिन की 122वीं वर्षगांठ पर संयुक्त नागरिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान मे आज गांधी पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी संगठनों का मानना है कि सुभाषचंद्र बोस की जो प्रतिमा गलत ढंग से एक दूसरे के आगे लगाई गई है वह उचित न होने के साथ साथ काफी छोटी भी है इस विषयपर सभी संगठन सीघ्र ही इन प्रतिमाओं के लिए सम्बंधित विभाग मे सम्पर्क करेंगे व हमारे सूबे के शिक्षा मंत्री से भेंट करके हमारे देश के अमर शहीदों के जीवनकाल को उत्तराखंड के पाठ्यक्रम मे भी सम्मिलित करने के लिए चर्चा करेंगे।

आज उपस्थित सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में अपने अपने विचार रखते हुए व सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मे ब्रिगेडियर केजी बहल, डा.मुकुलशर्मा, आरिफ खान, प्रदीप कुकरेती,अरविंद गुप्ता सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments