Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएसएसपी ने पुलिस कर्मियोें को मतदान करने की शपथ दिलाई

एसएसपी ने पुलिस कर्मियोें को मतदान करने की शपथ दिलाई


देहरादून। संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा दून के सभी पुलिस थानों व शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों व कर्मियों को मतदान करने हेतू शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त पुलिस थानों व शाखाओं में मतदान हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी कि ’हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते है।

कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगें तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को रखते हुए, निर्र्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। उक्त कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments