Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरफारेस्ट गार्ड की भर्ती को लेकर प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा

फारेस्ट गार्ड की भर्ती को लेकर प्रमुख वन संरक्षक को ज्ञापन सौंपा


देहरादून। संवाददाता। दो वर्षो से लम्बित फारेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र शुरू करवाने की मांग को लेकर उत्तराखण्ड बेरोजगार महासंघ ने आज प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि प्रदेश के वन विभाग में 1218 फारेस्ट गार्ड भर्ती प्रक्रिया लगभग दो वर्षो से लम्बित है। जिसमें उत्तराखण्ड के लगभग 180000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था व जिसका अभ्यर्थियों द्वारा लगभग 4.50 करोड़ रूपये शुल्क जमा किया गया था लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है जिससे प्रदेश के बेरोजगारों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होने प्रमुख वन संरक्षक से निवेदन करते हुए कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र शुरू किया जाये। इस मौके पर कमलेश भट्ट उममेद राणा, विवेक राणा, संदीप कण्डारी, महिदेव राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments