Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलकड़ी कटान की आड़ में चरस तस्करी करने वाला गिरफ्तार

लकड़ी कटान की आड़ में चरस तस्करी करने वाला गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। लकड़ी कटान की आड़ मे चरस का कारोबार करने वाले एक नशा तस्कर को पुलिस ने देर रात हजारों की चरस सहित गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना सहसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को चांचक तिराहे के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 96 ग्राम चरस बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम ताहिर हुसैन निवासी सहसपुर बताया। आरोपी के अनुसार वह लकड़ी कटान का काम करता है इसी आड़ में वह मिर्जापुर व अन्य जगह से चरस लाकर दून में सप्लाई किया करता था। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments