Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनराज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने लांच किया जीपीएफ एप

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने लांच किया जीपीएफ एप


देहरादून। संवाददाता। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीपीएफ ऑनलाइन मोबाइल एप को लॉन्च किया। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से अब उत्तराखंड के कर्मचारी अपने ईपीएफ से जुड़ी हुई सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान इपीएफ टेक्निकल डायरेक्टर एनआईसी नरेंद्र सिंह नेगी, सूचना महानिदेशक दीपेंद्र चैधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मौजूद रहे। जीपीएफ ऑनलाइन मोबाइल एप की लॉन्चिंग के बाद टेक्निकल डायरेक्टर नरेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से कोई भी कर्मचारी डाउनलोड कर सकता है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से कर्मचारी अपना ओपनिंग बैलेंस जानना चाहे तो वह भी कर सकता है। खास बात यह है कि बिना स्मार्ट फोन के भी इस का उपयोग किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments