Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधशाहिद की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान जनरेटर ऑपरेटर की...

शाहिद की फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान जनरेटर ऑपरेटर की मौत


देहरादून। संवाददाता। गुरुवार को अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग मसूरी में हुई। लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एक होटल परिसर में शूटिंग स्थल पर जनरेटर की मरम्मत करते हुए जनरेटर ऑपरेटर जनरेटर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन में ऑपरेटर को 108 की मदद से सेंट मैरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम 30 वर्षीय रामकुमार उर्फ रामू पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम किनौनी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ऑपरेटर के गले में पड़ा मफलर जनरेटर की पुली में फंस गया था। हादसे के बाद कुछ देर तक शूटिंग रोक दी गई थी। युवक को अस्पताल ले जाने के बाद फिर से शूटिंग शुरू कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments