Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा, सामान समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा, सामान समेत तीन गिरफ्तार


ऋषिकेश। पुलिस ने दो घरों में सेंध लगाकर कीमती सामान चुराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

दरअसल, 13 जनवरी को रविंद्र परमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी गली नंबर नौ विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने कीमती सामान चुरा लिया है। बीती 11 जनवरी को पूरन चंद जोशी पुत्र पुरुषोत्तम दत्त निवासी राणा कॉलोनी हरिपुर कला थाना रायवाला ने भी अज्ञात लोगों पर घर का ताला तोड़कर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आसपास जांच करने के बाद जानकारी मिली कि हरिद्वार निवासी रोहित अपने अन्य साथियों के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने सोमवार की रात श्यामपुर फाटक पर चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका तो उसमें सवार तीन लोग भागने लगे। पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।

आरोपितों की पहचान रोहित पुत्र सतीश गणेशपुर थाना गंगनहर रुड़की, विजेंद्र कुमार पुत्र जाति राम निवासी ग्राम सलूनी पीर माजरा थाना देवबंद सहारनपुर और रिंकू उर्फ किरण पाल पुत्र घसीटाराम निवासी मोहल्ला कछड़ गली नंबर तीन ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, एलइडी, घड़ी, सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments