Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनकर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरः हरक सिंह रावत

कर्मचारियों की मांगों पर सरकार गंभीरः हरक सिंह रावत


देहरादून। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर है। वेतन भत्तों को लेकर सरकार ने जो फैसला लिया है उस पर पुनर्विचार किया जाएगा।

वन और पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के अधिवेशन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कैबिनेट में भी मांगे रखी जाएंगी, जिोोससे कर्मचारियों को किसी तरह का नुकसान न हो।

रावत ने ये भी कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की एकजुटता और आंदोलन का ही नतीजा है कि उत्तराखंड राज्य बना है। उन्होंने राज्य आंदोलन में कर्मचारियों के आंदोलन पर भी बात की। इस दौरान पर मंत्री ने कर्मचारियों की मांग को सही मंच पर रखने का भरोसा दिया। वहीं, कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंत्री हरक सिंह रावत को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर कर्मचारी नेता टीएस पुंडीर, पंचम सिंह बिष्ट, सुनील कोठारी समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments