Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनइस बार महाविद्यालयों में भरे जाएंगे 1800 पदः धन सिंह रावत

इस बार महाविद्यालयों में भरे जाएंगे 1800 पदः धन सिंह रावत


ऋषिकेश। उच्च शिक्षा में समग्र दृष्टिकोण विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इस साल के अंत तक प्रदेश भर के महाविद्यालयों में लगभग 1800 विभिन्न पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक सारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा।

मंगलवार को ऋषिकेश के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों के खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालयों और लैब के भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साल लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसरों के 877 पद के साथ ही पुस्तकालय अध्यक्ष, परिचालकों के पद भी भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments