Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधफर्जी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

फर्जी आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। छात्रा की फर्जी आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में आज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना से सम्बन्धित उनके मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिये है। जिनकी जांच की जा रही है तथा आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

महिला सुरक्षा से जुड़े मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर दो शातिरों को आज सुबह चोरखाले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें आपत्तिजनक पोस्ट डाले गये थे। पीड़िता द्वारा जब आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया गया तो उन्होने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मामला सहसपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज सहसपुर निवासी एक युवती ने थाना सहसपुर में तहरीर देकर बताया कि वह 12वीं की छात्रा है तथा उसके साथ पढ़ने वाले दो लड़के, जिनके नाम तहसीन और मोहसीन है जो उससे प्रफेंडशिप करना चाहते थे। पीड़िता द्वारा जब उनको मना किया गया तो उन्होने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके परिचितों को आपत्तिजनक पोस्ट भेज दिये। पीड़िता द्वारा बताया गया कि जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज सुबह दोनो आरोपी तहसीन व मोहसीन का चोरखाला के समीप से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। जिन्हे छानबीन के लिए अपने पास रखा गया है। पुलिस उनके मोबाइल का डाटा खंगालने में लगी है जबकि आरोपियों को पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments