Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कल देर रात खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर निवासी एक नशा तस्कर क्षेत्र में चरस की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से स्कूटी सवार एक संदिग्ध को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से आधा किलो चरस बरामद की। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम इस्तियाक पुत्र अशफाक निवासी सहारनपुर बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments