Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने शोक...

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने शोक जताया


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन्हें ख्याति मिली थी। वह नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे।

उनके रक्षामंत्री रहते हुए पोखरण परीक्षण हुआ था। कारगिल युद्ध के दौरान भी वह देश के रक्षामंत्री थे। अग्रवाल ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस जी का हमारे बीच से जाना भारतीय राजनीति के एक युग का अवसान है। वे गरीबों, मजदूरों और शोषितों के पक्ष में आवाज उठाने वाले महान जननेता थे। उनके योगदान को हमेसा याद किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments