Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमहात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर एनएसयूआई ने निकाला अहिंसा मार्च

महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर एनएसयूआई ने निकाला अहिंसा मार्च


देहरादून। महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर एनएसयूआई से जुड़े छात्र छात्राओं ने अहिंसा मार्च निकाला गया। इस अवसर पर वक्तताओ ने गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर का उनके आदर्शों को जीवन मे उतारने का आह्वान किया। साथ ही इस मौके पर संगठन की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़े छात्र छात्राएं कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहाँ पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यर्पण कर घन्टाघर तक रैली के रूप में अहिंसा मार्च निकाला। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी , जिला प्रभारी डिम्पल शैली, निकेंद्र नेगी, सत्यम कालरा, अक्षत भट्ट, प्रियंका बाल्मीकि, उदित थपलियाल, नरेंद्र सिंह, राजेश भट्ट, पंकज नेगी, कोमल, प्रियल ध्यानी, मिताली रावत, सोनी बिष्ट, आकाश बिष्ट, कृतिका रावत, शिवानी थापा, अंकिता नौटियाल, नीतीश, भानु प्रताप आदि अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में 69 छात्रों ने लिया भाग
चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 69 छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस दौरान डीएवी महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के शिक्षक डॉ हरिओम शंकर जज की भूमिका में रहे। विजेता प्रतिभागियों को डीएवी महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप कुमार की ओर से पुरुस्कृत किया गैस। प्रथम पुरस्कार मेडल व 2100 रुपए, दूसरा 1100 और मेडल व तृतीय 550 व मेडल दिए गए व 3 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विजेता प्रतिभागियों की सूचीः

1- पूजा राजपूत – एमकेपी महाविद्यालय
2- स्वस्थ धीर – डीएवी महाविद्यालय
3 – सोनाली – डीएवी महाविद्यालय

व सांत्वना पुरस्कार
सीमा देवी एमकेपी कालेज, रूपाली ऋषिकेश व उज्जवल जैन डीएवी महाविद्यालय को दिया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments