Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधफर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशियों को चूना लगाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेशियों को चूना लगाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी बताकर विदेशियों से लाखों की रकम हड़पने वाले एक गिरोह का दून पुलिस ने भांडा फोड़ किया है। जिनके कब्जे से लाखों के तकनीकी सामान व लाखों की रकम हड़प करने की बात पुख्ता हुई है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो क्लेमेंटाउन से फर्जी कॉल सेंटर संचिलत कर विदेशियों को समस्या का निराकरण करने का झांसा देकर फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे। मामलें में कैनेडिआई पुलिस ने दून पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं गिरोह का सरगना झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बता दे के दिल्ली निवासी भूपेंद्र सिंह ने थाना पटेल नगर में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में बताया कि कुछ लोगों द्वारा कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए जैसे देशों में खुद को नामी कंपनी का सहायक बता कर विदेशियों के तकनीकी सिस्टम में कमियां बताते हुए, उनसे लाखों रुपए की धोखाधड़ी करते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जिनकी पहचान रंजन कुमार पुत्र विजय कुमार, मयंक बंसल पुत्र सुरेश बंसल, राजा लांबा पुत्र उत्तर कुमार लांबा, संदीप राणा पुत्र करतार चंद, अंशुल श्रीवास्तव पुत्र त्रिपुरारी जो पिछले कुछ समय से दून में ही रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक हार्ड डिस्क, कंप्यूटर सरवर लाइफ, 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल और एक पेन ड्राइव बरामद की गई है। इन उपकरणों का इस्तेमाल इस हाईटेक फर्जीवाड़े के दौरान किया जाता था।

अपराध का तरीका- आरोपियों से हुई गहन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि अपराधी उच्च शिक्षित साइबर एक्सपर्ट हैं। विदेशों में फोन कर खुद को भारत की एक प्रतिष्ठित कंपनी का तकनीकी सहायक बताकर उनके सिस्टम में कुछ तकनीकी कमी आने पर उन्हें दूर करने के बदले अवैध रूप से धन अर्जित कर धोखाधड़ी करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments