Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधफेरी वाला बनकर नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

फेरी वाला बनकर नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। फेरी की आड़ में क्षेत्र में नशा तस्करी कर रहे एक तस्कर को हजारों की स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात सहसपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक नशा तस्कर क्षेत्र में स्मैक डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को कैंप रोड सेलाकुई के समीप बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया।

पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेराबंदी कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 3.37 ग्राम स्मैक व इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम संजू सिंह निवासी बरोटीवाला विकासनगर बताया। पुलिस ने उसे सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments