Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहथियार बंद चोर पुलिस गिरफ्त में

हथियार बंद चोर पुलिस गिरफ्त में


देहरादून। संवाददाता। दुकान से पर्स में रखी हजारों की नगदी चुराने के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी किया गया पर्स व नगदी सहित धर दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक धारदार चाकू भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल रायवाला निवासी मनोज कुमार ने थाना रायवाला में तहरीर देकर बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी दुकान से मेरा पर्स चुरा लिया है।

जिसमें 2 हजार की नगदी व अन्य कागजात मौजूद थे। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को खबर लगी कि उक्त दुकान में चोरी करने वाला चोर रायवाला क्षेत्र में ही स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के समीप मौजूद है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से उक्त चोर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे चुराया गया पर्स, उसमें रखी 2000 की नगदी व आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी बरामद किया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार शर्मा निवासी बिजनौर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का चोर है जिस पर पहले भी कई मुकदमें कायम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments