Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरदून में दहाड़ मारते हुए बोले अमित शाह मंदिर वहीं बनायेंगे

दून में दहाड़ मारते हुए बोले अमित शाह मंदिर वहीं बनायेंगे


देहरादून। संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कुंभ में स्वाभाविक रूप से राम मंदिर का मुद्दा उठना लाजमी है। इस मामले में भाजपा की स्पष्ट नीति हैए कहा उसी जगह पर भव्य राम मंदिर जल्दी बनना चाहिए। किसी को दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है। जब भी राम मंदिर बनाने को केस आता है तो कांग्रेस अड़ंगा लगाती है। कहाए राहुल बाबा स्टैंड क्लियर करो। वहां राम मंदिर चाहते हो या नहीं।

देहरादून के परेड मैदान में पार्टी के टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन में अमित शाह ने कार्यकताओं में जोश भरा। कहा मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सम्मान दिया है। उन्होंने कहाए ये मेरा सम्मान नहीं हैए ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता हैए पार्टी उसे क्या मौका देती हैए इसका उदाहरण खुद मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है। उधरए देहरादून में अमित शाह को काले झंडे दिखने पहुचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया।

उन्होंने करीब 45 मिनट तक कार्यकताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपना भाषण दोहपर 12ः55 पर शुरू किया और 1ः40 पर खत्म किया। इससे पहले सम्मेलन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बजट में कामगारों से लेकर सेना के लिए दिया उससे भारत का उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। भाजपा कार्यकर्ता सभी पांचो सीट जीता कर संगठन को देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments