Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअपहरण का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

अपहरण का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। ऋषिकेश कोतवाली के तहत पुलिस ने अपहरण के आरोपी को पांच साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बता दे कि देहरादून से फरार चल रहे अपहरण के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी निवेदिता कुमार कुकरेती ने टीम गठित की। जिसके बाद मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस ने आरोपी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी को पुलिस ने काले के ढाल से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपी की पहचान रोशन पुत्र मदन सिंह निवासी बांस खेड़ा महेंद्र नगर नेपाल के रूप में दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहरण की वारदात में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments