Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधप्रेमनगर में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी

प्रेमनगर में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी


देहरादून। संवाददाता। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राणा चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब आस पास के लोगो ने नवजात शिशु का शव सड़क किनारे नाली में देखा। आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस ने राणा चौक पर पहुंच कर नवजात शिशु को अपने कब्जे में लिया। नवजात शिशु के बारे में पुलिस आस पास के लोगो से पूछताछ कर रही है।

निरीक्षण करने पर पाया गया कि, जो नवजात शिशु का शव मिला है , उसका एक पैर संभवतः किसी जानवर द्वारा खा लिया गया है व शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अभी शिशु की शिनाख्त नही हो पाई है। साथ ही नवजात शिशु का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगा की किस तरह शिशु की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments