Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाबालिग के साथ दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुराचार का आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद बीते रोज जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने नाबालिग को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियों बनाया। जिसके बाद से वो पीड़िता का लगातार फायदा उठा रहा था।

जानकारी के अनुसार लक्खीबाग निवासी एक व्यक्ति कपड़े धुलाई का काम करता है। उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी काम में हाथ बंटाती थी। उनके यहां फैलज निवासी पथरीबाग कपड़े धुलवाने अक्सर आया करता था। इसी दौरान वह बेटी के साथ बातचीत करने लगा। कुछ दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी फैजल ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने झासे में लेकर उसके साथ दुराचार करते हुए अश्लील वीडियों बना लिया।

इसके बाद पीड़िता को लगातार वीडियों वायरल करने की धमकी देती हुए ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही घर से गहने व पैसे लाने के लिए मजबूर करने लगा। आरोपी की बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। अंतत़ः पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बता दी। जिसके बाद पुलिस में फैजल के खिलाफ दुराचार सहित संलिप्त धराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास पथरीबाग से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments