Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसंविदा के तहत परिचालक पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना...

संविदा के तहत परिचालक पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना जारी


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम मे चयनित संविदा परिचालकों ने परेड ग्राउंड धरना स्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। चयनित परिचालक पिछले एक वर्ष से लगातार नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं। ये सभी यूबीटीर द्वारा आयोजित खुली प्रतियोगिता द्वारा चयनित हैं और परिचालक लाइसेंस बनाने, मेडिकल, दस्तावेज परीक्षण से लेकर पुलिस वेरीफिकेशन तक की सभी वांछनीय प्रक्रियाओं को पूर्ण कर चुके हैं। युवओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहेंगे।

सभी चयनित परिचालक नियुक्त पत्र जारी होने से ठीक पहले अकस्मात लगी रोक से असमंजस में हैं। विगत एक वर्ष में सभी अपनी मांग को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य एवं मुख्यमंत्री रावत से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं । लेकिन सरकार की ओर से उन्हें झूठे आश्वासन ही मिल सकें हैं। बेरोजगारों को गढ़ सेना की और से सचिन थपलियाल ने समर्थन देते हुए कहा कि यदि यह मामला जल्द से जल्द नहीं सुलझता है तो गढ़ सेना को उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने में कुनाल शिगांरी, रईस, राहुल, हिमांशु, चतर सिंह, अतुल, हरेंद्र सिंह, पकंज, अनुज, अनिल, प्रिति, शिखा,बीना, ममता, ललीता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments