Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनविधानसभा अध्यक्ष ने बीस लाभार्थियों को बांटे एक लाख रूपये के चेक

विधानसभा अध्यक्ष ने बीस लाभार्थियों को बांटे एक लाख रूपये के चेक


ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीस लाभार्थियों को एक लाख रुपये के चेक वितरित किए।

बैराज रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित एवं शारीरिक रूप से अक्षम और चिकित्सालयों में उपचाराधीन रोगियों के लिए मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल, तहसीलदार रेखा आर्य, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रङ्क्षवद्र राणा, आदित्य राज, गैस एजेंसी के प्रबंधक रजनीश शर्मा, पार्षद नगर निगम शिव कुमार गौतम, विपिन पंत आदि लोग उपस्थित रहे।

विधायक ने जानकी पुल के धीमे निर्माण पर जताई नाराजगी

भारतीय जनता पार्टी के स्वर्गाश्रम-लक्ष्मण झूला मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता के साथ यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने जानकी सेतु पुल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य प्रगति की भी जानकारी ली।

यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने निमार्णाधीन जानकी पुल का औचिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस संबंध में नरेंद्र नगर के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबधित ठेकेदार के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरत लाल, पूर्व सभासद गजेंद्र नागर, पूर्व जिला महामंत्री गुरु पाल, मनीष राजपूत, सचिन चोपड़ा, अजय रावत, संजय अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments