Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमौसम विभाग की चेतावनी के चलते टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में रहेंगे...

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में रहेंगे स्कूल बंद


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर कल 7 फरवरी को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारियों ने अपने आदेश में बताया कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारी बारिश की आशंका के चलते 7 फरवरी को समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों( कक्षा 1 से 12 तक के समक्ष समस्त शैक्षणिक संस्थानों) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने अपने आदेश में कहा कि इन संस्थानों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों सहित तमाम कर्मचारी अपने अपने विद्यालय और कार्यालय में यथावत बने रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कल बर्फबारी और वर्षा से तापमान में भारी गिरावट होने की भी आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments