Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबजरंग दल उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर उतारेगा अपने प्रत्याशी

बजरंग दल उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर उतारेगा अपने प्रत्याशी


देहरादून। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। इस दौरान दल के वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बजरंग दल अपने प्रत्याशी उतरेगा। कहा देश भर से पार्टी के कार्यकर्ता 9 फरवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कूच करेंगे। वहां राजनैतिक पार्टी का गठन किया जाएगा। प्रमुख मांग है, अयोध्या में राम, बेरोजगारों को काम और किसानों को दाम। उनका कहना है अब धर्म पर राजनीति को हावी नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर अंतराष्ट्रिय हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह नेगी, अमित तोमर, संजीव कुकरेजा, हरि दत्त कौशिक ,कृपाल सिंह नेगी , मनीष कुल्डियाल अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments