Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरविस सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद

विस सत्र को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून में 11 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार का सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सत्र में तमाम संगठनों के विधानसभा कूच होने संभावित हैं। संभावित कूचों के चलते पुलिस के द्धारा विधानसभा के चारों ओर बैरियरर्स लगाये जायेंगे और पुलिस फोर्स तैनात की जायेगी।

जानकारी देते हुए देहरादून कप्तान निवेदिता कुकरेती ने बताया की विधानसभा सत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जायेगी साथ ही ज़रूरत के हिसाब से बैरियर्स लगाये जायेंगे और पीएसी के लिए भी अग्रिम कार्रवाई पुलिस के द्धारा की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments