Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस और भाजपा की लापरवाही के चलते लोगों ने जान गवाई- युवा...

कांग्रेस और भाजपा की लापरवाही के चलते लोगों ने जान गवाई- युवा उक्रांद


देहरादून। संवाददाता। युवा उक्रान्द के केंद्रीय महामंत्री सौरभ आहुजा ने कहा कि हरिद्वार रोड और बाईपास रोड ने पिछ्ले 7 सालों मे सरकार की लापरवाही के कारण कई लोगो की जान ले ली है दोनो ही राष्ट्रिय पार्टी बस उत्तराखंड को बारी बारी लूट रही है जिन्हे आम जनमानस से कोई सरोकार नही। कहीं रेत-बजरी पर गाड़ियां फिसल रहीं तो कहीं रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण हादसे का कारण बन रहा।

इतना ही नहीं बात यह भी है कि छह किमी लंबे बाइपास पर एक भी जगह स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। जिससे रात में हादसे की आशंका और प्रबल हो जाती है। हरिद्वार बाइपास और हरिद्वार मार्ग के हादसे के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। आये दिन मोकमपुर फ़्लाई ओवर के बाद कई लोग दुर्घटनाएं का शिकार हो रहे है। कई जगह अन्धेरे मे पता ही नही चल पाता किस ओर जाना है। मोकमपुर फ़्लाई ओवर पर कुछ दिन ही लाईट जली जो की कई दिनो से बन्द है कई दुर्घटनाएं को आमंत्रित करती है। सौरभ आहुजा ने कहा कि आइएसबीटी से हरावाला तक सड़क किनारे सभी पेड़ व बिजली पोल पर चार फीट तक रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने चाहिये और मार्ग पर जगह-जगह पटरी सड़क के नीचे है। वहां भरान कर उसे सड़क के लेवल में किया जाना चाहिये जिससे की दुर्घटनाएं रॉकी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments